पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में आदित्य पंचोली को एक साल की सजा

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 08:31:31 AM
For assaulting neighbor Aditya Pancholi one-year sentence

मुंबई। महाराष्ट्र की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को उनके पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में आज दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, उपनगर अंधेरी की स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने पंचोली को हमला एवं आपराधिक धमकी के मामले में दोषी करार दिया है।

बहरहाल, मजिस्ट्रेट अमिताभ पंचभाई ने पंचोली को दोषी करार देने के बाद 12,000 रूपये के मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार पंचोली ने 2005 में उनकी इमारत में रहने वाले पड़ोसी प्रतीक पसरानी पर वार किया था और कथित रूप से उनकी नाक तोड़ दी थी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.