Film Review Phillauri: ये भूत क्यूट ही नहीं बेहद खूबसूरत भी है

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 02:08:13 PM
Film Review Phillauri

एंटरटेनमेंट डेस्क। अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' आज रिलीज़ हो गई है। फिल्म के डायरेक्टर अंशाई लाल के लिए यह फिल्म खास है। क्योंकि इस फिल्म के जरिए उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की है। यह अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2015 में NH10 बनाई थी। 

जानिए फिल्म की समीक्षा-
कलाकार: अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा
निर्देशक: अंशाई लाल
समय: 2:18 मिनट

कहानी-
फिल्म की कहानी पंजाब के 'फिल्लौर' की है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भी पंजाब में हुई है। फिल्म की शुरुआत शादी और बैंड बाजे से होती है। विदेश से दूल्हे साहब आ रहे हैं। जिनके इंतजार में उनका पूरा परिवार एयरपोर्ट पहुंचा हुआ है। यहां से कहानी की शुरुआत होती है। फिल्म में एंट्री होती है लड़कीवालों की। 

आप सोच रहे होंगे कि बात यहां तक पहुंच गई और अभी तक अनुष्का शर्मा की एंट्री नहीं हुई तो बता दूं कि थोड़ा इंतजार कीजिए। लड़कीवाले और कन्नन (सूरज शर्मा) का परिवार एक पंडित के पास पहुंचते हैं। 

पंडित बताता है कि लड़का मांगलिक है और इसकी शादी पहले एक पेड़ से करानी होगी ताकि आगे की जिंदगी में परेशानी ना आए। 

कन्नन जो कि विदेश से आया है उसे यह आइडिया थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन फैमिली के कहने पर वह इसके लिए राजी हो जाता है। अब ये सभी मिलकर फिल्लौर के लिए निकलते हैं। जहां कन्नन की शादी पेड़ से कराई जाती है। फिर क्या शादी के बाद जैसे होता ही है कि दुल्हन घर आती है। इस पेड़ पर रह रही शशि की आत्मा भी कन्नन के साथ घर आजाती है।

लीजीए…हो गई अनुष्का शर्मा की एंट्री। ये भूत केवल क्यूट ही नहीं बेहद खूबसूरत भी है। सुनहरे और सफेद रंग के कपड़ों में अनुष्का कमाल लग रही हैं। लेकिन कन्नन इनसे डरता है। सूरज शर्मा जिन्हें आप लाइफ ऑफ पाई में भी देख चुके हैं। उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी है। 

एक कनफ्यूज, घबराए हुए लड़के के रोल में वह परफेक्ट दिखे हैं। अब कहानी की बात करूं तो इस फिल्म में कन्नन की शादी के साथ-साथ फ्लैशबैक भी चल रहा है। कन्नन की सगाई के दिन म्यूजिक रिकॉर्ड देखकर शशि को अपने गांव की याद आती है और शुरू होता है फ्लैश बैक।दिलजीत दोसांझ की एंट्री एक गाने के साथ होती है। 

दिलजीत दोसांझ एक मस्तमौला शख्स है जिसे गाने और कविता लिखने का शौक है। एक बात जो फिल्म में एक्साइटमेंट बनाए रखती है वो यह कि अनुष्का आखिर मरती कैसे हैं। यह कहानी धीरे-धीरे खुलती है। फिल्म का एक कनेक्शन जलिया वाला बाघ की घटना से भी है। यह भी फिल्म का एक जबर्दस्त ट्विस्ट है।

क्यों देखें फिल्म
फिल्म में अनुष्का शर्मा की शानदार एक्टिंग है और आप अनुष्का के फैन है तो फिल्म एक बार जरूर देख सकते है। 

फिल्म की कमजोर कड़ियां 
फिल्म के गाने इसे बोरिंग नहीं बनाते। फिल्म का आखिरी सीन आपको लंबा लग सकता है। लेकिन शायद डायरेक्टर इमोशन्स को अच्छे से पर्दे पर उतारना चाहते थे इस प्रयास में उन्होंने यह सीन लंबा रखा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.