प्रोड्यूसर अबीस की मौत पर बॉलीवुड में शोक, श्रद्धांजलि देने पहुंची रवीना टंडन

Samachar Jagat | Monday, 02 Jan 2017 10:24:54 AM
film producer Abis Rizvi death on Bollywood in mourning

मुंबई। नए साल के जश्न के दौरान तुर्की के इस्तांबुल में एक नाइट क्लब में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 39 लोगों में दो भारतीय नागरिक हैं। इन दो भारतीयों में से एक जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर अबीस रिजवी हैं। अबीस की मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। खबर सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन रात में ही अबीस के घर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजली दी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अबीस के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मशहूर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपने दोस्त के जाने का दुख जताया, तो वहीं कलाकार रजा मुराद ने शोक जताते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

फैशन डिजायनर ज्योति मदनानी सिंह ने भी अबीस की मौत पर दुख जताया है। ज्योति ने कहा कि साल की शुरुआत एक बेहद बुरी खबर से हुई। जानेमाने ऐक्टर जावेद जाफरी ने भी इस दुखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त कीं और पूजा भट्ट और तमाम बॉलीवुड स्टार ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके हमले में मारे गए दोनों भारतीयों की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि इनमें से एक का नाम अबीस रिजवी है, जो पूर्व राज्या सभा सांसद अख्तर हसन रिजवी के बेटे हैं। 

आपको बता दें कि अबीस रिजवी बॉलीवुड के प्रोड्यूसर थे। सुंदरबन के जंगलों पर बनी उनकी फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस के बाद वो चर्चा में आए। आबीस रिजवी करीब 3 दिन पहले अपने दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए इस्तांबुल गए थे। घटना की खबर मिलने के बाद आबीस का पार्थिव शरीर को लेने के लिए उसके पिता इस्तांबुल गए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.