फरहान अख्तर को 'डॉन' का सहारा

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 07:44:18 PM
Farhan Akhtar to start work on Don 3 soon

अपनी पिछली फिल्म रॉक ऑन-2 बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद फरहान अख्तर जल्द ही नया प्रोजोक्ट शुरु करने जा रहे हैं। 

फरहान जल्द ही अपनी चर्चित फ्रेंचाईजी डॉन को आगे बढ़ाने जा रहे है। फरहान इस सीरीज की तीसरी फिल्म पर काम शुरु करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने खास रणनीति भी बनाई है। 

फरहान अख्तर ने रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन की रिमेक बनाई थी। डॉन की सफलता के बाद डॉन-2 का निर्माण किया गया। अब डॉन-3 बनाए जाने की चर्चा है। डॉन सीरीज की फिल्मों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था। 

उन्होंने कहा मैं जल्द इसकी उम्मीद कर रहा हूं। इस समय काम से संबंधित कई चीजें हो रही हैं। इसके बारे में आपको जल्द सुनने को मिलेगा। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.