‘ड्रैगन’ विशेष रूप से सुपर हीरो फिल्म नहीं है: आलिया भट्ट

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 02:53:47 PM
Dragon is not a particularly superhero movie Alia Bhatt

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की विज्ञान-कल्पना पर आधारित अगली फिल्म ‘ड्रैगन’ में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म में काफी एक्शन दृश्य हैं लेकिन यह सिर्फ अन्य सुपर हीरो वाली फिल्म की तरह नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में पौराणिक पृष्ठभूमि है।

आलिया ने कहा, ‘‘मेरे चारों तरफ काफी एक्शन दृश्य होंगे लेकिन मैं नहीं सोचती कि मैं किसी को मारूंगी। यह वशेष रूप से सुपरहीरो फिल्म नहीं है। यह विज्ञान-कल्पना वाली अलौकिक फिल्म है।

इस फिल्म में आलिया के साथ कुछ दृश्यों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अभिनेता रणबीर कपूर के संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म शूट करने के बाद होगी। आलिया के साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।                                भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.