पति को लालची बताने वाले फैन को दिव्यंका ने जमकर लगाई फटकार 

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 03:13:21 PM
divyanka-tripathi-lashes-fans-on-instagram

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी को एक फैन ने सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट कर दिया की वह बर्दाश्त नहीं पर और उसे जमकर फटकार लगा दी। दरअसल विवेक ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।  इस तस्वीर में प्रिंस सैमुअल नाम के एक फैन ने कमेंट किया कि विवेक दहिया लालची हैं और उन्होंने केवल प्रसिद्धि और पैसों के लिए दिव्यंका से शादी की है। उसने लिखा कि उसे दिव्यंका के लिए काफी बुरा लगता है। 

संजय दत्त ने बताया कब शुरू होगी 'मुन्ना भाई 3' की शूटिंग 

इस पर दिव्यंका अपना आपा खो बैठीं, उन्होंने इस फैन को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'चुप रहो... जब आप हम दोनों को ठीक से जानते नहीं तो आपको कोई हक नहीं है हमारे बारे में बोलने का।  आपके पास कोई और काम नहीं है सिवाय हमारा ध्यान खींचने का। यह हम दोनों का फैसला है और दुनिया को इससे कोई लेना देना नहीं है। खासकर आप दोबारा कभी मेरा नाम मत लेना। '

इसके बाद इस फैन को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने दोबारा कमेंट किया कि वह उन्हें तकलीफ नहीं देना चाहता था और दोबारा ऐसा नहीं करेगा। और माफ़ी मांगी। 

क्रिकेट के बाद अब फ़िल्मी पारी खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग

बता दें  दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने इसी साल जुलाई में शादी की है। दिव्यंका इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में शो की शूटिंग कर रही हैं वहीं विवेक टीवी शो 'कवच' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

 

 

माहवारी सम्बन्धी समस्याएँ और इलाज़, जाने ? 

सेक्सुअल पावर बढाने के लिए करे इन चीजो का सेवन 

आयुर्वेद के जरिये करे सफल इलाज 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.