दिलीप कुमार ने अस्पताल में मनाया 94वां जन्मदिन, इन सेलेब्स ने दी बधाई ....

Samachar Jagat | Sunday, 11 Dec 2016 02:04:42 PM
Dilip Kumar 94th Birthday celebrated in the hospital celebs congratulations

मुंबई।  जानेमाने अभिनेता दिलीप कुमार आज 94 वर्ष के हो गए। उन्होंने जन्मदिन अस्पताल में ही मनाया जहां वह बीमारी के कारण भर्ती हैं।
कुमार को दाएं पैर में सूजन के बाद मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार आ रहा है।

उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया, ‘‘अब वह आराम कर रहे हैं। वह आईसीयू में हैं लेकिन उनकी सेहत ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। सुबह से उनके दोस्त और पारिवारिक सदस्य उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं। उनके जागने के बाद हम केक काटेंगे। इस बार उनका जन्मदिन बड़े पैमाने पर नहीं मनाया जाएगा।’’

इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाये दी है। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, रिषी कपूर और बॉलीवुड की अन्य हस्तियों ने ट्विटर के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी प्रशंसकों और मीडिया का उनके प्रेम और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं। फिलहाल उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही है और वह आज अस्पताल में ही रहेंगे।’’

पिछले साल भी चेन्नई में बाढ़ पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिलीप कुमार ने अपना जन्मदिन बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया था। पेशावर में जन्मे दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है।  अंतिम बार बड़े पर्दे पर वह वर्ष 1998 में फिल्म ‘‘किला’’ में नजर आए थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.