क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका संग की इंगेजमेंट, ट्वीटर पर की तस्वीरें साझा 

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 09:43:53 AM
cricketer zaheer khan gets engaged to actress sagarika ghatge announces news on twitter

मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम में युवराज सिंह के बाद अब जल्द ही जहीर खान के सिर पर सहरा सजनें वाला है। जी हां क्रिकेटर जहीर खान नें बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटगे संग सगाई कर ली है। 

VIDEO : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने डीएनए टेस्ट का विडियो किया वायरल, जानें उनकी ये हकीकत 

जहीर ने सोमवार को अपनी सगाई की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। ट्विटर पर शेयर की गई उनकी इस तस्वीर में सागरिका इंगेजमेंट की अंगूठी पहने हुए दिख रही है। फोटो में जहीर खान भी उनके साथ नजर आ रहे है।

वहीं सागरिका ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है और लिखा है पार्टनर फॉर लाइफ। इंगेज्ड जहीर खान।

कौन है सागरिका घटगे-
आपको शाहरुख खान स्टारर फिल्म चक दे इंडिया तो याद होगी ही। इस फिल्म में एक हॉकी प्लेयर का किरदार निभाने वाली सागरिका ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। तभी से ये चेहरा सबके सामने आ गया। उन्होंने इसके अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी आ चुकी है। 

कैसे शुरु हुई दोनो की लवस्टोरी
आपको बतां दे कि दोनो को पहली बार पब्लिकली युवराज और हेजल की शादी में देखा गया था, तभी से ही इन दोनो के अफेयर की बाते आना शुरु हो गई। 

फिल्म कलाकारों के गाना गाने को लेकर सोनाक्षी, अरमान मलिक के बीच छिड़ी बहस

खुशखबरी, जल्द नानी बनने वाली है ड्रीम गर्ल

Bollywood Gossip : पढ़ें, बॉलीवुड की 10 बड़ी मसालेदार खबरें



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.