जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे युवराज, इन एक्ट्रेसेस को कर चुके डेट 

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 12:29:00 PM
cricketer-yuvraj-singh-and-his-love-affairs-in-bollywood

ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेज़ल कीच से जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे इंडियन क्रिकेट टीम के धुरन्धर बल्लेबाज़ युवराज सिंह की पर्सनल लाइफ के किस्से खूब सुर्ख़ियों में रहे है। खास तौर पर उनके लव अफयेर्स। युवराज ने पिछले साल बहुत ही निजी समारोह में हेज़ल कीच से सगाई कर ली और अगली साल शादी का एलान कर दिया था। लेकिन उससे पहले युवराज का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। 

आइये जानते है युवराज के कुछ चर्चित लव अफयेर्स के बारे में -

युवराज और दीपिका पादुकोण 

युवराज और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के प्यार के किस्से किसी से छुपे नहीं है। दोनों को कई बार साथ देखा गया। उस वक़्त दीपिका बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रही थी। दीपिका और युवी कई बार पार्टियों में साथ नजर आए।  हालांकि इन दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका।  खबरें थी कि युवी के पजेजिव नेचर के चलते इन दोनों का ब्रेक-अप हो गया। 

Image result for yuvraj singh deepika

युवराज और 'बंगाली बाला रिया सेन  
युवी का नाम बंगाली बाला और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है। खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण से ब्रेक-अप के बाद युवी और रिया डेट कर रहे थे। हालांकि ये रिश्ता भी ज़्यादा दिन नहीं चल पाया । 

Image result for yuvraj singh riya sen

युवराज सिंह और किम शर्मा 
युवराज सिंह और किम शर्मा के प्यार के चर्चों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था, लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए। 

Image result for yuvraj singh riya sen

युवराज सिंह और मिनिषा लांबा

युवराज का नाम अभिनेत्री मिनिषा लांबा के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन मनीष ने इन बातों का हमेशा   खण्डन किया। मुंबई के जूहू में एक लाउंज बार में युवी को मिनीषा को किस करते देखा गया था।  हालांकि मिनीषा ने इस घटना के बारे में कहा था कि ऐसा कुछ नहीं था और दोनों के बीच 'किस' नहीं कीस जैसा कुछ हुआ था।  खैर ज्यादा दिनों तक यह खबरें मीडिया में रह नहीं सकीं। 

Image result for yuvraj singh minissha lamba

युवराज और नेहा धुपिया
बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री नेहा धुपिया के साथ भी युवराज सिंह के अफेयर की खबरें चर्चा में आई थीं। हालांकि अपने रिश्ते पर दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा।

Image result for yuvraj singh riya sen

युवराज सिंह और प्रीति जिंटा 

साल 2008 में हुए आईपीएल मैचों के दौरान युवी और एक्ट्रेस  प्रीटी जिंटा की नज़दीकियां खूब देखी गयी।  किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा और युवराज सिंह के बीच प्यार की खूब उन दिनों आम थीं। कई मैचों के दौरान युवी और प्रीति को गले लगते हुए और किस करते हुए देखा गया था। हालांकि इन खबरों का महज अफवाह माना गया। 

Image result for yuvraj singh riya priti zinta

'फैशन डिजायनर लीपाक्षी को भी किया डेट 
वर्ल्ड कप 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने युवी इसके बाद कैंसर से जंग लड़ रहे थे। तभी उनके और फैशन डिजायनर लीपाक्षी के बीच नजदीकी बढ़ी। दोनों के प्यार की खबरें मीडिया में आनी शुरू हो गईं। खबरों में बताया गया कि दोनों ही अपने अपने काम से समय निकालकर एक दूसरे से मिलते रहते थे। 

खबरें चाहे कुछ भी रही हो लेकिन अब सच तो ये है की युवी की तलाश खत्म हुई। अब हेजल कीच उनकी बेटर हाफ बनने जा रही है। युवी ने सोशल मीडिया में खुद अपनी सगाई की जानकारी दी थी। इस साल के आखिर तक दोनों कभी भी शादी कर लेंगे। 

Image result for yuvraj singh hazel keech



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.