सनी लियोनी पर विवादित बयान देकर फंसे गए रामू वर्मा, मामला दर्ज

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 02:12:12 PM
complaint-filed-against ram-gopal-varma-is-in-trouble-after-sunny-leones-tweet

मुम्बई। फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए जानें जाते हैं। वे किसी पर भी बिना सोचे समझे कुछ बोल देते है। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को 'गे' बता दिया था और अब पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लिओनी पर ट्वीट कर एक बार विवादो में आ गए है। 

इस बार जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामू ने ट्वीट किया तो मामला बिगड़ गया। वर्मा का एक ट्वीट कुछ महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस मामले में रामू के खिलाफ मामला दर्ज हो गया।

खबरों के मुताबिक गोवा की सामाजिक कार्यकर्ता विशाखा भांबरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। दरअसल रामगोपाल वर्मा ने महिला दिवस के मौके पर लिखा था, 'मैं ऐसी कामना करता हूं कि सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी खुशी दें जितनी सनी लिओनी ने दी है।'

रामगोपाल के इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्विटर पर गुस्सा दिखाया, जिसके बाद उन्हें अपने ट्वीट पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने सफाई देते हुए ट्वीट किया, ‘मेरे ट्वीट के बारे में बहुत सी गलत बातें कही जा रही हैं जो हिपोक्रेसी को दिखाता है, उनके (सनी) पास दूसरी महिलाओं से ज्यादा ईमानदारी और सेल्फ रिस्पेकट है’। 

इतना ही नहीं राम गोपाल वर्मा ने यह भी लिखा था कि कम से कम महिला दिवस के मौके पर तो हम पुरुषों को थोड़ी सी आजादी मिलना चाहिए। आज तो महिलाओं को हम पर नहीं चिल्लाना चाहिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.