Cannes Film Festival 2017 : Red Carpet पर दीपिका का जलवा

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 12:52:38 PM
Cannes Film Festival day 1Deepika Padukone beauty on red carpet

कान। Cannes Film Festival 2017 का आगाज हो गया है। पहले ही दिन कई अभिनेत्रियों नेेे रेड कारपेट पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। बात करे दीपिका पादुकोण की तो दीपिका हमेशा की तरह Cannes के रेड कारपेट पर आग लगाती नजर आई। दीपिका जब बैंगनी रंग का मर्चेसा गाउन पहनकर रेड कारपेट पर चलीं तो लोग उन्हें मुड़-मुडक़र देखने के लिए मजबूर हो गए।

वेब सीरीज से अभिनय क्षेत्र में वापसी करेगी शमिता शेट्टी 

खुले बालों के साथ रेड कारपेट पर चलती दीपिका ने अपने परिधान के साथ मेल खाती गहरे रंग की लिपस्टिक और नेलपॉलिश के साथ अपने लुक को पूरा किया।

एसेसरीज के नाम पर उन्होंने कानों में डैंगलर्स और एक अंगूठी ही पहनी हुई थी। ये दोनों ही एसेसरीज जाने-माने ब्रांड डी ग्रिसोगोनो की थीं।


कान फिल्म समारोह में इस साल दीपिका लॉरियल सौंदर्य दल का हिस्सा हैं।

रह-रह कर याद आएगी बॉलीवुड की ये मां

रेड कारपेट पर वह जूलियाने मूरे जैसी इस ब्यूटी ब्रांड की अन्य दूतों के साथ नजर आईं। कान के रेड कारपेट पर चलने जा रहीं अन्य भारतीय अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर का नाम शामिल है।

मराठी रंगमंच से बॉलीवुड तक कुछ इस तरह रहा 'रीमा लागू' का अभिनय सफरनामा

क्या इस अभिनेत्री संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहेगें सलमान ?

फिल्म 'बहन होगी तेरी' का नया गाना 'जानू' हुआ रिलीज



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.