फिल्म इंड्रस्ट्री में अपने दम पर बनाया मुकाम - प्रियंका चोपड़ा

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 07:46:53 PM
Built their own position- Priyanka Chopra

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने अपने बलबूते अपना मुकाम बनाया है। प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बनायी है। अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'सर्वानन’ का ट्रेलर लांच करने टोरंटो पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि अपने प्रशंसकों की वजह से आज वह इस स्थिति में हैं कि वह पोस्टर का चेहरा बन सकी हैं, लेकिन उन्हें और उपलब्धियां हासिल करनी हैं। 

पंजाबी फिल्म 'सर्वानन’ उनके प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनायी गयी है। प्रियंका ने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है वह बिना किसी की मदद लिए कड़ी मेहनत के बलबूते हासिल किया है। प्रियंका ने कहा कि मैंने बिना किसी की मदद लिए फिल्म जगत में शुरुआत की। मेरे लिए न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि मुंबई शहर भी नया था। मैं किसी को जानती भी नहीं थी, इसलिए मैंने जो कुछ भी किया बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर किया।

प्रियंका ने कहा कि दुनिया भर के प्रशंसकों से मिले प्यार और स्नेह ने उन्हें अच्छा काम करने की शक्ति दी है। अपने चाहने वालों की बदौलत वह पोस्टर पर नजर आ सकी हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिग में व्यस्त हैं। वह फिल्म 'बेवॉच’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.