जाह्नवी को बॉलीवुड के लिए ऐसे तैयार कर रहे हैं बोनी कपूर 

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 01:29:51 PM
Boney Kapoor ready daughter janhavi for Bollywood debut

मुंबई। जाने माने फिल्मकार बोनी कपूर और श्रीदेवी की पुत्री जाह्ववी बॉलीवुड में डेब्यू के लिये तैयारियां कर रही हैं। चर्चा है कि जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बोनी ने जाह्नवी की ग्रूमिंग के लिए एक्सपर्ट की पूरी टीम लगा दी है।

ये टीम जाह्नवी के बात करने के लहजे से लेकर उनके लुक तक पर काम कर रही है। चर्चा है कि जाह्नवी, करण जौहर की फिल्म 'शिद्दत' से बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन नजर आ सकते हैं।

श्रुति हासन ने डॉक्टर से मिली जान से मारने की धमकी के बाद कराई शिकायत दर्ज 

बॉलीवुड में जाह्ववी की तुलना आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और श्रुति हासन जैसी यंग एक्ट्रेसेज से की जा रही है। बेटी का डेब्यू जबरदस्त हो इसके लिए बोनी अपने सारे एक्सपीयरेंस के साथ प्रयास में लग गए हैं। फैशन और ड्रेस डिजाइनर के अलावा फिटनेस ट्रेनर और स्टंट कोरियोग्राफर तक हर तरह की सुविधा जाह्नवी के लिए जुटाई जा रही है।

डिलेवरी से पहले सैफ संग शाही अंदाज़ में नज़र आयी करीना,  कराया रॉयल फोटोशूट : see pics

बोनी कपूर ने एक्सपर्ट की पूरी टीम जाह्नवी के लिए लगा रखी है। इन दिनों जाह्नवी के डिक्शन और डांस पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी की डेब्यू फिल्म को बोनी ही प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। वहीं को-प्रोड्यूसर के रूप में श्रीदेवी का नाम भी नजर आ सकता है।

 

एजेंसी 

 

मनपसंद वर चुनने के लिए स्वयंवर तो अपने सुना होगा लेकिन यहाँ है कुछ अलग ही परम्परा 

ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड वाली लडकिया हो जाती है ज्यादा मोटी, जाने वजह ?

नियमित सेक्स करने से इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत, जाने और भी फायदे ?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.