महिला दिवस विशेष: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती से लोगों को बनाया अपना दीवाना

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 12:59:53 PM
bollywood-most-beautiful-actress

जयपुर। हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती से हमेशा से ही पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। कई अभिनेनित्रां ऐसी है जिन्होंने ऐसी छाप छोड़ी जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। आज हम अपको महिला दिवस के मौके पर उन अभिनेत्रियों से रू-ब-रू कराएंगे जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है।

* नरगिस- 


अभिनेत्री नगरिस दत्त को कौन नहीं जानता। 'मदर इंडिया' जिसने ऑस्कर तक में अपनी दावेदारी पेश की। 1935 में जब नरगिस महज पांच बरस की थीं तब मां जद्दनबाई ने अपनी फिल्म 'तलाश-ए-हक' में उनसे काम करवाया। इसी फिल्म से उनका नाम बेबी नरगिस पड़ा था। नरगिस पहली अभिनेत्री थीं, जिसे पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।

* मधुबाला- 


'मुगल-ए-आजम' में अनारकली की यादगार भूमिका को अपनी अदाकारी और खूबसूरती से जिंदा करने वाली मधुबाला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इस फिल्म से मधुबाला सदा के लिए अमर हो गई। साल 1949 में बॉम्बे टाकीज के बैनर तले बनी फिल्म 'महल' की कामयाबी के बाद मधुबाला फिल्म जगत मे अपनी पहचान बनाने में सफल हो गईं। इस फिल्म का एक गीत 'आएगा आने वाला...' सिने दर्शक आज भी नहीं भूल सके हैं।

* हेमा मालिनी 


बॉलीवुड की 'ड्रीमगर्ल' हेमामालिनी की खूबसूरती का आज भी लोग दीवाने है। फिल्म 'शोले' की बसंती हो या फिर 'रजिया सुल्तान' की रानी हेमा ने हर उस किरदार को अमर कर दिया, जिसे भी पर्दे पर जिया। 

*श्रीदेवी- 


अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थुनविन थीं। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम मूवी पूमबत्ता (1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

* रेखा- 


अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने है। साल 1981 में आई उनकी 'उमराव जान' उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक रही और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 'सिलसिला' 'मुक्कदर का सिकंदर', 'खून भरी मांग', उत्सव रेखा ने अलग फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। 

* माधुरी दीक्षित- 


बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में एकछत्र राज किया। माधुरी दीक्षित की  एक मुस्कान आज भी लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ जाती है। अपनी गजब की डांसिंग और मनमोहक मुस्कान से माधुरी ने दो दशक से भी ज्यादा बॉलीवुड पर राज किया। 'हम आपके हैं कौन', 'दिल', 'बेटा', 'मृत्युदंड', 'खलनायक' जैसी अलग-अलग फिल्मों में माधुरी ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। 

* ऐश्वर्या राय- 


ऐश्वर्या रॉय बच्चन 1994 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है। वे भारत की पॉपुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं।

* सुष्मिता सेन


1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था। मिस इंडिया स्पर्धा में इन्होंने ऐश्वर्या राय को हराया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.