देसी गर्ल फैन्स के लिए खुशखबरी, जानिए?

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Dec 2016 03:28:08 PM
Bollywood desi girl will do two bollywood films next year

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड में भी धमाकेदार परफॉरमेंस देने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल आने वाले नए साल में फिर से बॉलीवुड की फिल्मों में नज़र आएगी। जी हाँ प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से फ्री होकर नए साल में बॉलीवुड की दो फिल्मे करेगी। प्रियंका चोपड़ा मुम्बई लौट चुके है।  हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और अमरिकन शो 'क्वांटिको' में व्यस्त रहने के बाद अब प्रियंका अपने फैन्स के लिए बॉलीवुड फिल्मे करने जा रही है। 

बॉलीवुड सिनेमाघरो में प्रियंका को निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में देखा गया था। 2017 में वे दो बॉलीवुड फिल्में करेंगी। देसी गर्ल ने कहा कि, वे इन फिल्मों को करने के लिए ही वापिस लौटी हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी जो मई 2017 में रीलिज होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.