बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस पर प्रशंसकों को दी शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Thursday, 26 Jan 2017 02:19:52 PM
bollywood celebrity wishes on 68th republic day

मुंबई। अमिताभ बच्चन, आमिर खान और जावेद अख्तर सहित हिन्दी फिल्म जगत के कलाकारों ने देश को सलामी दी और 68 वेें गणतंत्र दिवस पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी।

@SrBachchan #HappyRepublicDay pic.twitter.com/20iGiZG8kO

— Miten (@mitenlapsiya) January 26, 2017

अमिताभ बच्चन ने तिरंगे के साथ तस्वीरें साझा की हैं और लिखा है, ‘‘हैप्पी रिपब्लिक डे... सभी को शुभकामनाएं... जय हिन्द। 26 जनवरी।’’

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये आमिर ने ट्वीट किया है, ‘‘आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ 

गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है, ‘‘सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’’

Happy Republic day to all fellow Indians .

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 26, 2017

‘एम एस धोनी’ के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा है, ‘‘देश के प्रति प्यार एक शानदार बात है।’’
अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, ‘‘हम सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।’’

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

फिल्म निर्माता कुणाल कोहली, अभिनेता वरूण धवन, अर्जुन कपूर, अभिनेत्री रेणुका शहाने, रणदीप हुड्डा, आफताब शिवदसानी, अदिति राव हैदरी, दीया मिर्जा जैसे कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी है। 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.