करण जौहर के जन्मदिन समारोह में शामिल हुई बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां

Samachar Jagat | Saturday, 27 May 2017 06:18:25 AM
Bollywood celebrities join Karan Johar's birthday party

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में शाहरख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ समेत शीर्ष बॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की। करन जौहर अब 45 साल के हो गये।

अनुष्का शर्मा, रितिक रोशन, तब्बू, फराह खान, अपने बेटे आर्यन के साथ गौरी खान, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, किरण राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरण धवन समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटियों ने कल रात करन के बांद्रा स्थित घर पर जा कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

शाहिद कपूर और सोनम कपूर के भाई हर्षवद्र्धन के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन भी पार्टी में दिखाई दिए। अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ थीं तो वहीं संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ इस पार्टी में शिरकत की।

फिल्म निर्माता यश जौहर के बेटे करण जौहर ने फिल्म ‘‘कुछ कुछ होता है’’ से निर्देशन जगत में पदार्पण किया था। उन्होंने ‘‘कभी खुशी कभी गम’’, ‘‘कभी अलविदा ना कहना’’, ‘‘माइ नेम इज खान’’, ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’’ और ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस साल की शुरआत में सरोगेसी के जरिये करण दो बच्चों बेटी रूही और बेटे यश के पिता बन गए। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.