Exclusive : विराट को छोड़ किसकी तारीफों के कसीदे पढ़ रही अनुष्का ! पढ़ें  

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 03:12:10 PM
Bollywood actress Anushka Sharma considers superstar Ranbir Kapoor and praise him

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ,रणबीर कपूर को लंबी रेस का घोड़ा मानती है। अनुष्का ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ काम किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अनुष्का शर्मा ,रणबीर कपूर की दिल खोलकर तारीफ कर रही हैं। फिल्म में अनुष्का और रणबीर की कैमिस्ट्री दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

BSF कैंप पहुंचे अक्षय कुमार ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि और कहा रियल हीरो 

रणबीर के बारे में अनुष्का का कहना है कि वह बेहद कूल और समझदार इंसान है। अनुष्का ने कहा मैं और रणबीर बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। उनके साथ काम करने में मजा आता है। सबसे खास बात यह है कि वह बहुत उम्दा कलाकार हैं। रणबीर ऐसे कलाकार हैं जो उद्योग में काफी लंबे समय तक रहने वाले हैं।

अनुष्का ने कहा रणबीर उस परिवार से हैं जहां जन्मजात अभिनेता पैदा होते हैं। वह ऋषि कपूर के बेटे हैं, जिन्हें बॉलीवुड में मिट्टी पकड पहलवान कहा जाता है, तो अखाडे में गिर तो सकता है लेकिन हार नहीं मानता।

इशिता दत्ता से रोमांस करेंगे कपिल शर्मा

वह अपने प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाकर ही मानता है। ऐसा ही कुछ रणबीर कपूर में हैं। उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कारोबार के लिहाज से जरूर असफल रही हैं लेकिन जब भी इन फिल्मों में रणबीर कपूर के अभिनय की बात की जाएगी तो यही कहा जाएगा कि अभिनय बेमिसाल था।

 

 

एजेंसी 

 

जाने बच्चे में गुस्सा आने की वजह क्या, और इस से कैसे बचा जा सकता है ? 

कहीं आप तो नहीं करते नहाने के दौरान ये 10 गलतियां, इन्हें करें अवॉइड

बच्चों को सिखाइए बुजुर्गों की इज्जत करना



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.