सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं : गंगा कुमार

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 11:06:48 AM
Bodhisattva International Film Festival 2017

पटना। बोधिसत्व अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष गंगा कुमार का कहना है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं बल्कि इससे काफी कुछ सीखा जा सकता है ।

कुमार ने आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में महोत्सव में कार्यरत 80 से अधिक छात्र-छात्राओं को उनके अथक परिश्रम के लिये प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में राजधानी पटना में दो सरकारी महाविद्यालयों के अलावा निजी महाविद्यालय के छात्र भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, बिहार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बोधिसत्व फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया। सिनेमा को मनोरंजन का साधन माना जाता है लेकिन यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि इससे सीख लेने की जरूरत है। इस तरह के आयोजन से दर्शकों को अलग-अलग भाषा और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलता है। बिहार में इस तरह के आयोजन किये जाने से एक दिन ऐसा दिन जरूर आयेगा जब हमारी फिल्में वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सकेगी।

इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका महाराज ने कहा, दुनिया भर से चयनित फिल्मों को महोत्सव में दिखाया जाना एक अनूठी शुरूआत है। महाराष्ट्र और देश के अन्य प्रांतो में ऐसे आयोजन किये जाते हैं। 

बिहार में बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महोत्सव किया जाना अच्छी शुरूआत है। महोत्सव का आयोजन एक ऐसा माध्यम है जिससे खासकर युवाओं को अलग अलग तरह की कहानी पर आधारित फिल्म देखने का अवसर मिलता है।              एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.