B'day Spl: हनी सिंह ने रैप म्यूजिक से भारत को कराया इंट्रोड्यूस, जाने कुछ अनसुनी बातें

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 01:17:30 PM
birthday special yo yo Honey Singh story

जयपुर। भारत को रैप म्यूजिक से इंट्रोड्यूस कराने वाले मोस्ट पॉपुलर सिंगर यो यो हनी सिंह आज 34 साल के हो गए हैं। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में रैप गानों का ट्रेंड फिर से शुरू किया और उनकी वजह से आज कई रैपर इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। हनी सिंह शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक, सनी लियोनी, सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन सहित कई स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। हनी सिंह ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। आइये जानते है हनी सिंह के बारे में कुछ दिलचस्प अनसुनी बातें-

* हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है, उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था।
* हनी सिंह के करियर की शुरुआत तब हुई जब दिल्ली में हुए एक कांटेस्ट ‘वॉर ऑफ़ डीजे’ में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया।
* हनी सिंह अपने नाम के आगे ‘यो यो’ लगाते हैं जिसका मतलब ‘आपका अपना’ होता है। यानी उनका पूरा नाम ‘आपका अपना हनी सिंह’ है।
* हनी सिंह ने अपना एक्टिंग डेब्यू पंजाबी फिल्म ‘मिर्ज़ा’ से किया। फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था।
* बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू उन्होंने 2014 में फिल्म ‘एक्सपोज’ से किया। फिल्म फ्लॉप रही।
* हनी सिंह का गाया हुआ गाना ‘लक्क 28 कुड्डी दा’ BBC डाउनलोड चार्ट्स में पहले नंबर पर रह चूका है।
* हनी ने फिल्म ‘मस्तान’ में गाने के लिए 70 लाख रूपए लिए थे और इसी के साथ वो बॉलीवुड के सबसे महंगे गायक बन गए।
* हनी सिंह को फिट रहना पसंद है। वो रोज़ 2 घंटे वर्कआउट करते हैं।
* हनी सिंह को तेज़ बाइक चलाने का शोक है।
* हनी सिंह बहुत बड़े क्रिकेट फैन भी हैं।
* हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी। 

इतनी शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। उनके रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें आने लगीं। कहा जाने लगा कि हनी सिंह को शराब की ऐसी लत लग गई थी कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन हनी सिंह ने इन बातों का खंडन करते हुए सही वजह बताई। 

हनी सिंह ने कहा, 'मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।'



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.