जन्मदिन विशेष: सबसे कम उम्र में पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे ‘उस्ताद जाकिर हुसैन’

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 12:31:30 PM
birthday special Tabla player Ustad Zakir Hussain story

जयपुर। भारत के सबसे प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ। जाकिर हुसैन तबला वादक उस्ताद अल्ला रखा के बेटे हैं।

जाकिर हुसैन का बचपन मुंबई में ही बीता। बचपन से ही जाकिर को संगीत बहुत पसंद था। 12 साल की उम्र से ही जाकिर हुसैन ने संगीत की दुनिया में अपने तबले की आवाज को बिखेरना शुरू कर दिया था। प्रारंभिक शिक्षा और कॉलेज के बाद जाकिर हुसैन ने कला के क्षेत्र में अपने आप को स्थापित करना शुरू कर दिया।

1973 में उनका पहला एलबम 'लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड' आया था। उसके बाद तो जाकिर हुसैन ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपनी आवाज से दुनिया भर को अपना दीवाना बनाया। 1973 से लेकर 2007 तक जाकिर हुसैन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समारोहों और एलबमों में अपने तबले का जादू बिखेरते रहे। जाकिर हुसैन भारत में तो बहुत ही प्रसिद्ध हैं साथ ही साथ ही विश्व के विभिन्न हिस्सों में भी समान रूप से लोकप्रिय हैं। 

इन पुरस्कारों से किया जा चुका सम्मानित:
जाकिर हुसैन को मात्र 37 वर्ष की उम्र में 1988 में पद्म श्री के पुरस्कार नवाजा गया। इस उम्र में यह पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी थे। इसी तरह 2002 में संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण का पुरस्कार दिया गया था। जाकिर हुसैन को 1992 और 2009 में संगीत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रैमी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.