...b'day श्रद्धा कपूर: एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, जाने कुछ अनसुनी बातें

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 10:20:43 AM
birthday-special Shraddha Kapoor story

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत, चुलबुली और क्यूट सी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज 30 साल की हो गई हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी श्रद्धा आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।

श्रद्धा ने सुपरहिट फिल्म आशिकी-2 से अपनी खास पहचान बनाई। आज के युवा एक्टर्स में एक हैं। श्रद्धा फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट में शामिल है। इस सफलता से उत्साहित श्रद्धा इसे और बेहतर करने की प्रेरणा मानती हैं। श्रद्धा ने बॉलीवुड में बतौर एक्टिंग शुरुआत की थी और अब वे गाना भी गाती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है श्रद्धा के बारे में कुछ बातें -

* वे अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। उनके पिता पंजाबी हैं और माँ मराठी। वे भी अपनी माँ की तरह अपने-आप को भी एक मराठी ही मानती हैं। उनके एक बड़े भाई हैं सिद्धार्थ कपूर।

* वे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और निर्देशक तेजस्विनी कोल्हापुरे की भतीजी हैं और आशा भोंसले और लता मंगेशकर की भी भतीजी लगती हैं।

* श्रद्धा को फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म से निकाल दिया था। दरअसल संजय लीला भंसाली ने श्रद्धा को अपनी फिल्म 'माई फ्रैंड पिंटो' से निकाल दिया था और फिल्म में उनकी जगह कल्कि को साइन कर लिया था। श्रद्धा को इस बात का बहुत बुरा लगा था और इस बात को लेकर वो तीन दिनों तक रोईं थीं।

* रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। ग्रैजुएशन के लिए उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। लेकिन इसी बीच प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा द्वारा उन्हें फिल्म 'तीन पत्ती' में साइन कर लिया और श्रद्धा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। बता दें, 'तीन पत्ती' में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आर माधवन और बेन किंग्सले भी अहम भूमिका में थे।

* इसके बाद वे फिल्म ‘लव का दि एंड’ में दिखाई दीं लेकिन साल 2013 में फिल्म ‘आशिकी-2’ की शानदार सफलता ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में असली पहचान दिलाई और फिल्म को हर तरफ से सराहा गया।

* इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता पाई और 100 करोड़ से ज़्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस में यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

* इसी साल में श्रद्धा और फिल्म गोरी तेरे प्यार में में दिखाई दी। इस फिल्म में वे इमरान खान की मंगेतर की भूमिका में थी. जो कि बुरी तरह फ्लॉप रही।

* साल 2013 में एफएचएम इंडिया द्वारा कराये गये एक सर्वे में वे 100 सबसे खूबसूरत महिलाओं में इनका 5वां स्थान रहा है।

* साल 2014 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आई फिल्म एक विलेन ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। ये फिल्म भी बहुत सराही गई।

*  श्रद्धा ने बॉलीवुड में हैदर, उंगली, एबीसीडी-2, बागी, ए फ्लाइंग जेट, रॉक ऑन और ओके जानू में काम किया है जो सफल रही। अब श्रद्धा फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ में दिखाई देगी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.