B'Day: अल्का याग्निक के ये गानें जो भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज, जानें कुछ खास बातें

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 11:10:42 AM
birthday special Alka Yagnik Playback singer story

मुंबई। बॉलीवुड की सुरीली आवाजों की अगर हम बात करें तो उनमें अल्का याग्निक का नाम टॉप की लिस्ट में आता है। सुरों की मलिका अल्का ने अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया है और राज कर भी रही हैं।

अल्का याग्निक आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। अल्का का जन्म कोलकाता में गुजराती परिवार में 20 मार्च 1966 को हुआ था। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। आइये जानते है अल्का याग्निक के बारे में कुछ खास बातें-

* अल्का ने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।
* उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्‍त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था।
* अल्का कोलकाता में आकाशवाणी में गाने गाये थे।
* 10 साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्म मेकर राज कपूर से मिलीं। 
* राज कपूर अलका की आवाज के दीवाने हो गए और उन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। 
* अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' से की।
* अल्का ने जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में' गाया तो वो जबरदस्त हिट हुआ। इस गाने के बाद अल्का को बॉलीवुड में लोग जानने लगे। 
* अल्का को बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए करीब 8 साल तक स्‍ट्रगल करना पड़ा। 
* 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिल पाई। इसके बाद तो अल्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
* अलका ने 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली। 
* 'खलनायक' (1993) के उनके गाये गीत 'चोली के पीछे क्या है' पर बहुत ही बवाल मचा था। तब लगभग 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने इस गीत के खिलाफ आंदोलन चला कर इसका विरोध किया था। 
* बता दें कि, इसी गाने (चोली के पीछे) के लिए इंडस्ट्री में पहला और इकलौता ऐसा मौक़ा आया है जब एक ही गीत के लिए बेस्ट सिंगर का अवार्ड दो सिंगर्स को दिया गया- इला अरुण और अल्का याग्निक।
* अलका अब तक 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।
* 7 बार फिल्मफेयर और दो नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजी जा चुकी है। 
* बॉलीवुड के गानों में इतना बदलावा आ गया है और 90 के दशक के सिंगर जैसे कुमार शानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक को काम मिलना ही बंद हो गया है।
* साल 2016 में उन्होंने तीन फिल्मों के लिए गाने गाए जो बॉक्सऑफिस पर सफल नहीं रहे। 
* आज उनके पास कोई काम नही है।

ये है अल्का याग्निक के टॉप गाने-
1) मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है... (लावारिस- 1981)
2) टिप-टिप बरसा पानी... (मोहरा- 1994)
3) चुरा के दिल मेरा... (मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी- 1994)
4) परदेसी-परदेसी.... (राजा हिंदुस्तानी- 1996)
5) तुझे याद न मेरी आई... (कुछ-कुछ होता है- 1998)
6) चांद छुपा बादल में... (हम दिल दे चुके सनम- 1999)
7) दिलबर दिलबर... (सिर्फ तुम- 1999)
8) बोले चुड़ियां, बोले कंगना... (कभी खुशी कभी गम- 2001)
9) तुमसे मिलना बातें करना.... (तेरे नाम- 2003)
10) अगर तुम साथ हो... (तमाशा- 2015)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.