बिरजू महाराज की ख्वाहिश , गोविंदा निभाएं उनका किरदार

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 09:12:38 AM
Birju aspire to play their role Govinda

मुंबई। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज चाहते हैं उनके जीवन पर यदि कोई फिल्म बनाई जाए तो गोविंदा उनका किरदार निभाएं। बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों का चलन जोरो पर है। बिरजू महाराज से जब पूछा गया कि यदि उन पर फिल्म बनीं तो वे किस अभिनेता को अपनी भूमिका निभाते देखना चाहेंगे।

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, एक निर्देशक ने फिल्म बनाने का प्रयास किया था लेकिन फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई थी। इसके अलावा जो भी अभिनेता मेरा किरदार निभाए उसे शास्त्रीय नृत्य की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उसे काफी अभ्यास भी करना होगा।

बिरजू महाराज ने बताया कि आज के हीरो के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं है लेकिन पुराने अभिनेताओं में गोविंदा एक दम फिट बैठते हैं। इसके पीछे उन्होंने गोविंदा की नृत्य शैली को कारण बताया। इस बारे में जब गोविंदा से पूछा गया तब गोविंदा ने कहा कि, आदरणीय बिरजू महाराज ने मुझे इस योग्य समझा इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.