बड़े पर्दे पर फिर नज़र आएगी करण - बिपाशा की जोड़ी , इस फिल्म में करेंगे काम !

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 03:26:59 PM
 Bipasha basu will work again with husband Karan singh grovar

मुंबई।  बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल बिपाशा बसु एक बार फिर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करने जा रही है। बिपाशा, करण के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। निर्देशक भूषण पटेल ने करण को फिल्म के लिए साइन किया है, जो इसके पहले दोनों को लेकर फिल्म ‘अलोन’ बना चुके हैं। करण और भूषण पटेल काफी समय से इस फिल्म की कहानी के बारे में चर्चा कर रहे थे। हाल ही में दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर मुहर लगाई।

सूअर के साथ पैसे निकालने बैंक पहुंचे तेलुगू एक्टर रवि बाबू, लोग हैरान 

बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए बिपाशा को भी रोल ऑफर किया गया है। यदि ऐसा होता है, तो लंबे वक्त बाद दोनों रियल लाइफ पार्टनर सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिख सकते हैं। भूषण पटेल का कहना है कि अभी बिपाशा से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।

फिल्ममेकर पति के साथ विद्या इसलिए नहीं करती फिल्मों में काम....

उल्लेखनीय है कि टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण ने अपनी को-स्टार बिपाशा बसु को डेट करने के बाद इस वर्ष उनसे शादी कर ली थी। बिपाशा बसु बीते कुछ समय पर टीवी पर भी नजर आ चुकी हैं। दोनों को टीवी पर भी साथ आने का ऑफर मिला है। एक सीरियल के एपिसोड के लिए यह दोनों सितारे पॉपुलर टीवी शो में नजर भी आए थे।

 

 

एजेंसी 

 

ऑफिस स्पाउस क्या है और क्या होता है इसका प्रभाव, जाने ?

जाने, सुहागरात से जुड़ी कुछ अजीब बाते 

सेक्सुअल पावर बढाने के लिए करे इन चीजो का सेवन 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.