Bigg Boss 10 : कंटेस्टेन्ट राहुल देव ने घर को कहा गुड बाय 

Samachar Jagat | Monday, 19 Dec 2016 09:26:12 AM
bigg-boss-10-rahul-dev-evicted-from-house

नई दिल्‍ली। बिग बॉस के घर में इस बार 'वीकेंड का वार' सेलेब्रेटी कंटेस्टेन्ट राहुल देव पर भरी पड़ा। बिग बॉस ने नॉमिनेटेड राहुल देव का बहार का रास्ता दिखा दिया। हालांकि राहुल सबसे शांतिवादी कंटेस्टेन्ट थे। शायद यही बात दर्शकों को पसन्द नहीं आयी। बाहर होने वाले राहुल दूसरे सेलेब्रि‍टी कंटेस्टेन्ट हैं। इससे पहले सेलेब्रिटीज कन्टेस्टेन्ट में से पहले सदस्य करण मेहरा नॉमिनेट हो चुके है।  

Waoo!! ट्विटर पर Big B के फॉलोअर्स की संख्या 2.4 करोड़

अनेक फिल्‍मों में विलेन की भूमिका निभा चुके राहुल देव बिग बॉस के घर में लंबे समय से काफी शांत बने हुए थे। सलमान खान ने उन्‍हें 'वीकेंड का वार' एपिसोड में कई बार राहुल देव के यह बताया भी था कि वह घर में न तो दिख रहे हैं और न ही दर्शकों का किसी भी तरह से मनोरंजन कर रहे हैं।

इस बार घर से बेघर होने के लिए पांच सदस्‍य लोपामुद्रा, बानी जे, मनवीर, नितिभा और राहुल देव नोमिनेट थे। शनिवार के एपिसोड में ही सलमान ने मनवीर और बानी को सुरक्षित घोषित कर दिया था।  बचे राहुल देव, लोपा और नितिभा में से किसी एक को बाहर होना था। 

Photos:स्टेफनी डेल के सिर सजा मिस वर्ल्ड-2016 का ताज

राहुल के जाने से घर में सबसे ज्‍यादा परेशान लोपामुद्रा और रोहन हुए हैं। इस समय घर में पांच सेलेब्रिटी बचे हैं  जिनमें बानी, लोपामुद्रा, रोहन, गौरव और मोनालीसा हैं जबकि मनु और प्रियंका की वापसी से घर में इंडियावालों की संख्‍या भी बराबरी की होकर पांच हो गई है। इनमें मनु, मनवीर, नितिभा, प्रियंका और स्‍वामी ओम शामिल हैं। 
 

स्टार किड्स की लाइफ को लेकर बोली सोनाक्षी .....

करण ने बिपाशा के लिए लिखा ये रोमांटिक सांग 

आइटम नंबर का मतलब नहीं जानती है सनी लियोनी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.