BB10:अपनों से मिले घरवाले,स्वामी-मनु की बेट्री ने धड़काये दिल,मोना को चुभे विक्रांत के बोल   

Samachar Jagat | Friday, 23 Dec 2016 09:22:25 AM
Bigg Boss 10 latest update writtern 66 days

नई दिल्‍ली। हर दिन की तरह आज भी 'बिग बॉस' के घर की शुरुआत हुई। लेकिन आज घरवालों के लिए एक बेहद ही खास मौका था। लड़ाई झगड़े के माहौल में घरवालों का फॅमिली के लिए प्यार उमड़ने लगा। पूरा घर इस दिन भावनाओं से सराबोर नज़र आया। घर में 66वें दिन की शुरुआत तू तू में में से हुने लगी। बेवजह किसी के लिए भी किसी भी वक़्त कुछ भी बोलने वाली प्रियंका ने लोपा को टारगेट किया।

और उसके बारे में बेहद गन्दा बोलने लगी। ये सुन लोपा गुस्से से भर गयी और जोर-जोर से चिल्‍लाने लगी। लोपा ने बिग बॉस से खुद को अंदर बुलाने को कहा।  पूरा घर लोपा को शांत कराने की कोशिश करता रहा। ये देख 'बिग बॉस' ने प्रियंका जग्‍गा को चेतावनी दी कि वह घर में अपनी भाषा पर संयम रखे और अपशब्‍दों का इस्‍तेमाल न करें। और लोपा को भी  बिग बॉस ने कन्‍फेशन रूम में बुला कर समझाया। 

अबराम की फैन हो गई है सनी लियोनी

प्रियंका के बर्ताव पर सभी सदस्य उसके विरोध में थे लेकिन बानी और गौरव लोपा की बुराई करते दिखे। बानी ने कहा कि लोपा ने प्रियंका को इतना कुछ बोला, हालांकि प्रियंका भी गलत हैं। गौरव ने बानी की बात से सहमत थे। 

इस के बाद बिग बॉस ने घर के सदस्यों को 'बीबी बैटरी' टास्क दिया। जिसके तहत घरवालों को अपनी फॅमिली से मिलने का मौक मिल सकता था। स्‍वामी ओम और मनु को बैट्री चार्ज करने की ज़िम्मेदारी मिली। पहले मूक दिया गया प्रियंका जग्गा को। उसेएक्टिविटी एरिया अपने बच्‍चों से मिलने का मौका दिया गया। प्रियंका ने बच्‍चों से 10 मिनट मिलना चुना जिसमे 60 प्रतिशत बैट्री खर्च हो गई। प्रियंका के दोनों बच्‍चे घर में आए और सभी घरवालों ने उन्‍हें बहुत प्‍यार किया। प्रियंका के बच्‍चों ने लोपामुद्रा से मिलने की बात कही और लोपा ने उन्‍हें काफी प्‍यार भी किया। 

बच्‍चों के जाने के बाद बानी प्रियंका के पास आई और बोली कि आपने अपने बच्‍चों से सब को इतने झगड़े के बाद भी मिलने दिया। लेकिन अगर वो होती तो इस नहीं करती। इसके बाद गौरव चोपड़ा  ने भी 23 प्रतिशत बैट्री इस्‍तेमाल करते हुए अपने भाई से 2 मिनट मिलने का विकल्‍प चुना। गौरव कन्‍फेशन रूम में ही अपने भाई से मिले। 

Photos: अपने नवजात शिशु के साथ घर लौटीं करीना

गौरव के बाद मोनालीसा को मोका मिला लेकिन तब तक घर की बैट्री 13 प्रतिशत ही बची थी। बिग बॉस ने मोनालीसा को विकल्‍प दिया कि यदि वो मनु और स्‍वामी ओम को मना ले कि वह पूरे सीजन लग्‍जरी बजट की वस्‍तुएं इस्‍तेमाल नहीं करेंगे तो घर की बैट्री चार्ज हो जाएगी। मोना ने मनु और स्‍वामी ओम को मना लिया। मोना ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत से 10 मिनट मिलने का विकल्‍प चुना। 
 
विक्रांत घर में आकर सब से मिले और लेकिन मनु और मनवीर से नाराज़गी जताई। मनु और मनवीर ने उन्‍हें कहा कि वह पहले मोना से बात करें। विक्रांत मोना से बात करते हुए रो पड़े। उन्‍होंने कहा कि मोना और मुझे कोई अलग नहीं कर सकता। 

कॉलेज गर्ल्स कर सकती है कूल कूल टिप्स को फॉलो

क्या आप भी मोटापे से है परेशान, तो अपनाये Mr. perfectionist के टिप्स

इस क्रिसमस दिखना है स्पेशल, तो जानिए कैसे?


उन्‍होंने मनवीर को कहा कि आपने मुझे गंदा आदमी कहा और मनु से कहा कि आपकी 60 दिन की दोस्‍ती मेरे 8 साल के प्‍यार पर भारी पड़ गई। ये सुन मनवीर और मनु काफी आहत हुए। बात सँभालते हुए लोपा ने विक्रांत को कहा कि मोना उनसे बहुत प्‍यार करती हैं और उन्‍होंने मोना को हमेशा उनके लिए रोते हुए देखा है। 

विक्रांत के जाने के बाद मनु और मनवीर काफी परेशान दिखे। दोनों ही विक्रांत के इसे व्यवहार से हैरान और परेशान थे। मनु ने मोना को भी विक्रांत के व्‍यवहार की आलोचना की। रोहन को भी अपने भाई से मिलने का विकल्‍प दिया गया। रोहन कन्‍फेशन रूम में ही अपने भाई से मिले। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.