BB10 : कप्तान बनी प्रियंका ,ओमजी ने लिया बानी से पंगा, सलमान का फूटा गुस्सा 

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 03:33:24 PM
bigg-boss-10-december-9-episode-54-priyanka-jagga-defeats-gaurav-becomes-the-new-captain-of-the-house

बिग बॉस शो में 54 वे दिन बीबी टैक्सी टास्क के अंदर सबसे ज़्यादा पॉइंट्स लेन वाले गौरव और प्रियंका के बीच कैप्टेंसी का टास्क होता है। पहले तो बिग बॉस जेल की सजा काट रहे लोपा मुद्रा और ओमजी को जेल से बाहर निकालने का आदेश देते हैं। जेल से निकलकर ओमजी ,गौरव से अपनी बातों के लिए माफी मांगते हैं।

बाद बिग बॉस घरवालों से कैप्टन के दूसरे दावेदार का नाम पूछते हैं। गौरव और प्रियंका के बीच कैप्टनन्सी को लेकर टास्क दिया जाता है। यहां दोनों दावेदार अपने लिए चार -चार सपोर्टर डिसाईड करते हैं। टास्क के दौरान बानी बीच में ही प्रियंका को ये कहकर सपोर्ट करना छोड़ देती हैं कि उनके कंधे में दर्द है। प्रियंका ये देखकर कर रोने लगती हैं। मनवीर कहते है कि वो क्या यहां रोने आई हैं। प्रियंका अपने सपोर्टर से उसे जितने के लिए रिक्वेस्ट करती है। 

रईस में 1, 2 नहीं पुरे 3 अलग अलग लुक में नज़र आएंगे SRK

लेकिन बीच में ही गौरव और प्रियंका के सपोर्टर के बीच लड़ाई हो जाती है। ओमजी यहां गुस्से में बानी को कहते है कि उनकी मां मर जाएंगी। इस बात पर बानी काफी अग्रेसिव हो जाती है और ओमजी को भला बुरा कहती हैं। फाईनली प्रियंका कैप्टंसी का मुकाबला जीतकर कैप्टन बन जाती हैं। सभी उन्हें मुबारकबाद देते हैं। शो के लास्ट में बिग बॉस हाउस से ब्रेकिंग आती है, जिसमें सलमान स्वामी ओमजी की जबरजस्त क्लास लेते नजर आते हैं।

सलमान , स्वामी से बहुत ही नाराज़ होते है। गुस्से में सलमान ने स्वामी जी की इमेज पर सवाल उठा दिया। उन्होंने बाबा को बानी की मां के लिए मर जाओ जैसी आपत्तिजनक बात के लिए जमकर लताड़ लगाई और कहा तुम बाबा कहलाने लायक नहीं हो। 

साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है ये एक्ट्रेसेस पर एक्टिंग में बनाया करियर, जानिए !

स्वामी कहते हैं कि उन्होंने गलती की है तो माफी भी मांगते हैं। इसके बाद सलमान बाबा को टैक्सी टास्क के दौरान किचिन में टॉयलेट करने को लेकर फटकार लगाते हैं। लेकिन स्वामी इस हरकत पर पर्दा डालते हुए बहाना बनाते है कि उन्हें गौरव ने ऐसा करने के लिए चैलेंज किया गया था, इसके बाद सलमान कहते हैं कि अगर इतनी ताकत है तो मनवीर को चाकू मार दोगे। इसके बाद बिग बॉस के घर में मूवी वजह तुम हो की स्टार कास्ट  के आने से माहौल मोज़े मस्ती का बन जाता है। 

 

 

Read More : 

रईस में 1, 2 नहीं पुरे 3 अलग अलग लुक में नज़र आएंगे SRK

साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है ये एक्ट्रेसेस पर एक्टिंग में बनाया करियर, जानिए !

इस एक्ट्रेस ने जयललिता की मौत पर उठाए सवाल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.