Big Boss 10- विकेंड के वार में हुआ दंगल, पाटनर जोड़ी दिखी साथ साथ

Samachar Jagat | Monday, 16 Jan 2017 09:39:02 AM
big boss 10 wrestling in big boss house, govinda in big boss

मुंबई। बिग बॉस अपने फिनाले के ओर बढ़ रहा हैं। वही रविवार को हुए वीकेंड वार में दंगल का मुकाबला देखने को मिला। बिग बॉस के घर में मनवीर-रोहन और मोना-बानी को कुश्ती का टास्क मिलता है। मोना और बानी की जोड़ी में बानी रेस्लिंग में जीत जाती हैं। मनवीर-रोहन की जोड़ी में मनवीर जीत जाते हैं।

टास्क के बाद कॉमेडियन भारती की एंट्री होती हैं और वो एक टैरो कार्ड रीडर के रूप में एंट्री लेती हैं। वे सभी घरवालों को उनके भविष्य के बारे में बताती हैं। इस दौरान मनवीर उनके गालों पर किस भी करते हैं। इससे पहले सोलर टास्क के बारे में जब सलमान खान ने लोपा से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें रोहन से पता चला था कि बानी और नीतिभा दोनों ने मिलकर उन्हें गिराने का निर्णय किया था।

शो के वीकेंड वॉर में इस बार सलमान खान के पाटनर यानी की गोविंदा भी आते हैं। गोविंद अपनी आने वाली फिल्म 'आ गया हीरो' का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर आते हैं। शो पर बाद में गोविंदा के भांजे कृष्णा भी आते हैं इसके बाद वे और मामा गोविंदा मिलकर शो को काफी एंटरटेनिंग बनाते हैं। मामा, भांजे ने स्टेज पर पुराने गाने पर डांस करके स्टेज पर आग लगा दी। इसके अलावा गोविंदा घरवालों को टास्क भी देते हैं। कृष्णा ऑडियंस में बैठे एक शख्स का गंजा होने पर मजाक उड़ाते हैं।

वही कंटेस्टेन्ट नीतिभा कॉल घर से बहार हो चुकी हैं। नीतिभा ने इंटरव्यू के दौहरान बोला की बिग बॉस की जर्नी बेहद अच्छी और एडवनटरॉस रही हैं। उन्होंने कहा की इस शो में मनवीर को विनर के तौर पर देखना चाहती हूँ। क्योंकि वो शो में और टास्क में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.