जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे बाहुबली के कलाकार प्रभास, जानिए किस से होगा विवाह

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 07:08:18 PM
Bhehubali artist Prabhas will soon get married, know who will marry from

बाहुबली फिल्म के जरिए चर्चा में आए एक्टर प्रभास जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। प्रभास अपनी अगली फिल्म बाहुबली-2 की रिलीज होने के बाद शादी कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभास अपने परिवार की पसंद पर अरेंज मैरिज करेंगे। प्रभास का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। उनकी अफेयर की खबरें उनकी को-स्टार काजल अग्रवाल और इलियाना डिकू्रजा के साथ आई थी, लेकिन माना जा रहा है कि नेहा नाम की लडक़ी उनकी हमसफर बन सकती है।

जिनसे प्रभास के अफेयर की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। नेहा को कई बाद बाहुबली के सेट पर देखा गया था। जब प्रभास ने शादी करने का मन बना ही लिया है तो उनके बनने वाले हमसफर की चर्चा होना लाजमी है। ऐसे में यही सवाल उठता है कि क्या वह लडक़ी नेहा ही है जो प्रभास की जीवन साथी बनेगी? हालांकि प्रभास ने अपने जीवनसाथी के बार में कोई चर्चा नहीं की है। वह इस समय बाहुबली-2 फिल्स को लेकर व्यस्थ है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.