कोरियोग्राफर के साथ परफॉर्म करने को मजबूर भारती सिंह

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 01:13:39 PM
Bharti Singh forced to perform with choreographer

इन्टरनेट डेस्क। नच बलिए के सीजन-8 में भारती सिंह अपने मंगेतर हर्ष के साथ जोड़ी बनाई है। लेकिन लगता है अब यह जोड़ी टूट गई है। जी नहीं उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है।

रिहर्सल के दौरान हर्ष के पैर में चोट लग जाने की वजह से भारती अपने मंगेतर की जगह कोरियोग्राफर सैवियो के साथ डांस करेंगी। 

सूत्रों के अनुसार हर्ष को डांस रिहसर्ल के दौरान चोट लग गई थी। लेकिन हर्ष फिर भी भारती के लिए पेनकिलर खाकर कर डांस करना चाहता है। लेकि दर्द काफी बढ़ गया।

डॉक्टर ने हर्ष को एक सप्ताह के लिए डांस करने से मना कर दिया है। अगर उनका पैर जल्दी सही नहीं हुआ तो हो सकता है उन्हें अगले हफ्ते भी शो से दूर रहना पड़े। इस वजह से सैवियो इस बार भारती के साथ परफॉर्म करेंगे।

झलक दिखलजा में भी सैवियो भारती सिंह को कोरियोग्राफर रह चुके हैं। पिछले सप्ताह दिव्यांका त्रिपाठी भी स्लिप डिस्क की वजह से अपने पति विवेक दहिया के साथ स्टेज शेयर नहीं कर पाई थीं।

विवेक ने भी दिव्यांका की जगह अपनी कोरियोग्राफर के साथ ही डांस किया था। नच बलिए सीजन-8 को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

जोडिय़ों की बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ पिछले एलिमिनेशन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी है। पहले हफ्ते उत्कर्षा नाइक और उनके पति मनोज वर्मा को इस शो को अलविदा कहना पड़ा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.