‘फिल्लौरी’ के रिलीज होने से पहले शाहरूख ने अनुष्का को दी शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 02:50:46 PM
Best wishes to Anushka before the release of phillauri

मुंबई। सुपरस्टार शाहरूख खान ने अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ‘फिल्लौरी’ की तारीफ की है और कहा है कि लोग जिसपर भरोसा करते हैं, यह उसे करने की कोशिश है।

शाहरूख ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, ‘‘आप जिसपर विश्वास करते हैं, ‘फिल्लौरी’ उसी दिशा में किया गया प्रयास है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘असंभव पर भरोसा बनाये रखो।’’

‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ की अभिनेत्री अनुष्का ने ‘धन्यवाद’ देकर शाहरख खान के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘हां.. हम करेंगे..।’’ उल्लेखनीय है कि अंसाई लाल के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्लौरी कल से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।              भाषा 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.