बर्लिन फिल्म महोत्सव में फिल्म 'न्यूटन' को मिला आर्ट सिनेमा अवॉर्ड

Samachar Jagat | Monday, 20 Feb 2017 08:17:18 AM
Berlin Film Festival in film Newton found Art Cinema Award

बर्लिन। राजकुमार राव और अंजलि पाटिल के अभिनय से सजी राजनीतिक व्यंग फिल्म न्यूटन ने यहां इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ आर्ट सिनेमाज :सीआईसीएई: पुरस्कार अपने नाम किया है।

बर्लिन फिल्म महोत्सव के 67वें संस्करण में दिखाई इस फिल्म को सराहते हुए दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। इस फिल्म के निर्देशक अमित मासुरकर हैं।

ज्यूरी में स्पैनिश संगीतकार पेद्रो बारबादिलो, क्रोएशियाई निदेशक तांजा मिलिक और फ्रांसीसी फिल्म निर्माता रेनर वोथ शामिल थे। इस ज्यूरी ने न्यूटन को अद्भुत फिल्म करार दिया।

निर्देशक की तरफ से फिल्म क्यूरेटर मीनाक्षी शेदे ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया। अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म से जुड़े लोगों को इस उपलब्धि की बधाई दी।                     भाषा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.