‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 02:51:10 PM
badrinath-ki-dulhania box office collection crossed the 100-crore

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ ने ओवरसीज मिलाकर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

शशांक खेतान ने वर्ष 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां’ बनायी थी। शशांक के निर्देशन में बनी वरुण और आलिया की जोड़ी वाली फिल्म ‘ब्रदीनाथ की दुल्हनियां’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है।

वरुण-आलिया की सुपरहिट जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में करीब 78 करोड़ की कमाई की है। फिल्म विदेश में भी अच्छा कारोबार कर रही है। ओवरसीज मिलाकर फिल्म ने 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।         एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.