ब्रेस्ट सर्जरी कराने के बाद अब आयशा ने करवाई लिप सर्जरी, हुआ ये हाल!

Samachar Jagat | Friday, 24 Feb 2017 01:56:22 PM
ayesha-takia-look-shocking-different-after-lip-surgery

मुंबई। अभिनेत्री आयशा टाकिया को बॉलीवुड में हॉट फिगर के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होने सुंदर दिखने के लिए सर्जरी करवाई है और नतीजा उठा हुआ। ऐसे ही आयशा टाकिया ने भी अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है।  

सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' में नजर आईं आयशा टाकिया इन दिनों अपनी सर्जरी को लेकर काफी लाइमलाइट हैं। दरअसल हाल ही में आयशा कैफे एंड बार 145 के लॉन्च पर पहुंची थीं जहां उनकी ये लिप सर्जरी सामने आई। लिप सर्जरी से आयशा का चेहरा काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। सर्जरी के बाद आयशा का चेहरा पहले की तुलना बहुत खराब लग रहा है। 

आयशा टाकिया उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने सिलिकॉन इम्प्लांट कर अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया है। जब आयशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब की फोटो और अभी की फोटो देखकर ये साफ पता चलता है कि सर्जरी के जरिए उनके ब्रेस्ट साइज बढ़ाया है। खबरों के मुताबिक कभी भी उन्होंने सर्जरी की बात नहीं मानी है।

आयशा ने साल 2009 में अपने ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की थी। फरहान रेस्त्रां ओनर और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों का एक 3 साल का बेटा है जिसका नाम मिकाइल है। आयशा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

इस फिल्म से कर रहीं है बॉलीवुड में कमबैक
आयशा एक बार फिर फिल्मों में कदम रख रही है। इन दिनों आयशा फिल्म 'बोरीवली का ब्रूश ली' में काम कर रही हैं। इसके साथ वो अमित मिश्रा के साथ एक म्यूजिक एल्बम भी शूट कर रही हैं। जिसे लवली सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.