अनिल कपूर के साथ काम करना खुशनुमा एहसास: नेहा शर्मा

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 02:39:31 PM
Auspicious feeling to work with Anil Kapoor: Neha Sharma

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा का कहना है कि अनिल कपूर के साथ काम करना उनके लिये खुशनुमा एहसास है। नेहा ने कहा अनिल कपूर के साथ काम करना खुशनुमा एहसास है। मैं उनकी गर्मजोशी को बेहद पसंद करती हूं। वह सेट पर सभी से गर्मजोशी से मिलते हैं और शानदार ऊर्जा लेकर आते हैं। आपको उनके साथ काम करने में मजा आता है।

नेहा ने कहा कि वह भी फिल्म मुबारकां के अपने सह-कलाकार अनिल की तरह फिटनेस को काफी महत्व देती हैं। नेहा ने कहा यह अछ्वुत है। हर बार मैं उनसे जिम या तैराकी करते हुए संयोग से टकरा जाती हूं। फिल्म में मैं विशेष भूमिका में नजर आऊंगी। यह एक रोचक हिस्सा है, जिसे मैं निभा रही हूं, लेकिन मेरे लिए इस बारे में बात करना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

गौरतलब है कि अनीस बज्मी निर्देशित मुबारकां में इलियाना डि क्रूज, अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी भी हैं। यह फिल्म इस वर्ष जुलाई में प्रदर्शित हो सकती है।                 एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.