मारपीट मामला : आदित्य पंचोली को एक साल की सजा

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 10:53:42 PM
Assault case: Aditya Pancholi one-year sentence

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को पड़ोसी से मारपीट के आरोप के कारण एक साल की कैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 20,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया गया है।

2005 में आदित्य पर लगाये गए आरोप को लेकर शनिवार को फैसला आया है। मुंबई की अंधेरी अदालत ने आदित्य को दोषी मानते हुए एक साल की जेल की सजा सुनाई है।सजा का फैसला आते ही आदित्य पंचोली के वकील उन्हें बेल दिलवाने की कोशिश में लग गए हैं। आज ही उन्होंने कोर्ट में आदित्य के लिए बेल के लिए अपील भी कर दी है।

बेल के लिए आदित्य पंचोली की ओर से 12,000 रुपये की राशि की अदायगी की गई।2005 में आदित्य पंचोली के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आदित्य पंचोली ने उनपर जानलेवा हमला किया था, जिससे उसे कई गंभीर चोटें आई थीं।आदित्य ने अभी तक अपना आरोप नहीं कबूला है। आदित्य का कहना है कि उनपर झूठा इल्जाम लगाया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.