विवादित टिप्पणी करने के मामले में राखी सावंत के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

Samachar Jagat | Monday, 03 Apr 2017 08:53:47 AM
arrest warrant issued against Rakhi Sawant for objectionable comments

लुधियाना। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। 

पुलिस ने रविवार को बताया कि शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि राखी ने पिछले साल एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। शिकायत करने वाले का कहना है, 'ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।' पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वॉरंट के साथ मुंबई रवाना हो गया है।'

कोर्ट की ओर से बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद राखी 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है।             भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.