मुबारकां में दोहरी भूमिका निभाएंगेे अर्जुन कपूर

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 07:37:33 PM
Arjun Kapoor will play double role in Mubarkan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म मुबारकां में काम करने जा रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर और इलियाना डिक्रूज की भी अहम भूमिका है। फिल्म में अर्जुन की दोहरी भूमिका होगी। इससे पूर्व अर्जुन फिल्म  औरंगजेब में दोहरी भूमिका निभा चुके हैं।

अर्जुन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, करणवीर सिंह और चरणवीर सिंह से मिलिए। मुबारकां’ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस। यह फिल्म अगले साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.