इस चेलेंज के साथ अर्जुन ने पीछे छोड़ा अपनी जनरेशन के एक्टर्स को 

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2016 10:04:03 AM
arjun-kapoor-is-the-only-actor-of-his-generation-to-sign-double-role-film-twice

नई दिल्ली।  अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मुबारका' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही अर्जुन ने अपनी जेनरेशन के एक्टर्स जैसे रणवीर सिंह, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को पीछे छोड़ दिया है।

आज बॉक्स ऑफिस पर होगी नवाज़ और कैटरीना की टक्कर

अर्जुन इन दिनों चाचा अनिल के साथ 'मुबारका' को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे। अर्जुन के करियर की यह दूसरी फिल्म है, जिसमें वह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। अर्जुन की जेनरेशन के दूसरे एक्टर्स ने अभी तक दो फिल्मों में डबल रोल नहीं किया है। अर्जुन ने पहली बार फिल्म 'औरंगजेब' में दोहरी भूमिका निभाई थी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब अर्जुन से पूछा गया कि दूसरी फिल्म में डबल रोल करके कैसे लगा? इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने पहली बार 'औरंगजेब' में डबल रोल किया था। तब मुझे ज्यादा अनुभव नहीं था। मुझे इस बात का भी अहसास नहीं था कि पांच साल बाद मैं फिर किसी फिल्म में डबल रोल करूंगा। वैसे मैंने यह फिल्म इसलिए साइन नहीं की, क्योंकि इसमें डबल रोल है।

मैंने यह फिल्म इसलिए की कि इसकी स्क्रिप्ट मुझे बहुत पसंद आई। मुझे इसमें अपने लिए स्कोप नजर आया। मैं बतौर एक्टर बहुत बेहतर तरीके से इसमें खुद को पेश कर सकता हूं।'

हालांकि अर्जुन ने माना कि फिल्म में डबल रोल निभाना आसान नहीं होता है। इसके लिए बतौर एक्टर खुद पर काफी मेहनत करनी पड़ती है। एक ही समय में अलग-अलग तरह से परफॉर्म करना पड़ता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.