'मुबारकां' की शूटिंग के बाद ढ़ाबे मालिक ने ढ़ाबे का नाम बदला, जानिए वजह 

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2017 09:09:03 AM
arjun kapoor film mubarak shot in punjab

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग इन दिनों पंजाब में चल रही हैं और इसका एक शॉट पंजाब के ढाबे पर फिल्माया गया। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ उनके चाचा अनिल कपूर, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया और इलियाना डिक्रूज भी इस फिल्म हैं। 

बिग बॉस में बजी शहनाईयां, मोना और विक्रांत की हुई शादी!
 

अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार चाचा भतीजे यानी की अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी परदे पर साथ देखी जाएगी। इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी फ़ीमेल लीड रोल्स निभा रही हैं। ये रोमांटिक कॉमेडी 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़िल्म की शूटिंग के बाद ढाबा मालिक इतना प्रभावित हुआ कि उसने ढाबे का नाम ही बदल दिया। दरअसल इस बारे में अनीस ने बताया- ''ढाबे का नाम पहले हवेली था, लेकिन अब उसे बदलकर पुरानी हवेली कर दिया गया है, क्योंकि फ़िल्म में ढाबे का नाम पुरानी हवेली है, जिसके लिए एक स्पेशल साइन बोर्ड लगाया गया था।''

डबल रोले में दिखेंगे अर्जुन कपूर 
अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं। यशराज की औरंगजेब के बाद दूसरी बार अर्जुन कपूर डबल रोल कर रहे हैं। अर्जुन के साथ एक रोल में आथिया शेट्टी और दूसरे रोल में इलियाना डिक्रूज हीरोइन हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.