लव बर्ड अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिर दिखे एक साथ

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Apr 2017 01:09:16 PM
Anushka-visits-injured-virat-kohli-in-bangaluru

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में है। आजकल एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ नजर आ रही है। इस फोटो को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा घायल विराट कोहली से मिलने बैंगलुरू पहुंची है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली से मिलने के लिए आईटी हब पहुंची है। वैसे देखा जाए तो विराट और अनुष्का के रिश्तों को लेकर कई बार मीडिया में खबरे आ चुकी है।

लेकिन अभी तक दोनों ही स्टार अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे कई मौके भी सामने आए जब इन दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। अभी कुछ समय पहले ही विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की फोटो शेयर की थी। लेकिन जब इस फोटो पर लोगों और मीडिया की नजर पहुंची तो उन्होंने इस फोटो को वापस हटा लिया था। आखिर कुछ भी हो लेकिन इनके अफेयर की खबरे किसी से छुपी नहीं है।

अनुष्का और विराट के फैंस को सिर्फ इस बात का इंतजार है कि ये दोनों अपने रिलेशन को लेकर आखिर कब अपना मुंह खोलते है और इस रिलेशन की सच्चाई दुनियां के सामने कब सामने लाते है। उल्लेखनिय है कि विराट कोहली के कंधे पर चोट लगी हुई है। इस कारण विराट कोहली आईपीएल के मैच नहीं खेल पा रहे हैं।

आप को बता दे कि इस समय कंधे की चोट से घायल विराट कोहली आईपीएल मैचों ने नहीं खेल पा रहे है। वहीं अभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन संभाल रहे है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.