अनुष्का शंकर ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 03:46:21 AM
Anoushka Shankar Bags Sixth Grammy Nomination

न्यूयॉर्क। सितारवादक अनुष्का शंकर को मंगलवार को ग्रैमी पुरस्कारों के लिए नामित किया गया। दुनिया की शरणार्थी समस्या से प्रेरित उनके एलबम को इसमें जगह दी गई है।

लॉस एंजिलिस में 12 फरवरी को होने वाले संगीत की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में शामिल अनुष्का के एलबम ‘लैंड ऑफ गॉड’ में रैपर एम. आई. ए. हैं और अभिनेत्री वेनेसा रेडग्रेव ने भी कुछ शब्द बोले हैं।

एलबम के रिलीज के बाद अनुष्का ने कहा था, संगीत उनके लिए दुनिया से बातचीत करने, उनकी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका है।

वह छठवीं बार ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित हुई हैं। हालांकि 35 वर्षीय अनुष्का ने कभी यह पुरस्कार नहीं जीता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.