10 किलो वजन बढ़ायेंगी एमी जैक्सन

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 02:26:36 PM
Amy Jackson to raise 10 kg weight

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्शन अपना वजन 10 किलो बढ़ाने जा रही है। एमी जैक्सन अपनी आने वाली फिल्म के लिए वजन बढ़ाएंगी। एमी को फिल्म मेकर और म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर एंडी मोरहन ने अपनी नई फिल्म के लिए संपर्क किया है, जिसमें फिल्म में हृष्ट-पुष्ट दिखने के लिए वह 10 किलो तक वजन बढ़ाएंगी।

फिल्म की कहानी एक इंडियन ब्रिटिश शख्स पर आधारित है, जिसमें एमी उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में होंगी। एमी इसके अलावा फिल्म 2.0 में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सह-अभिनेता अक्षय कुमार भी होंगे। 

फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं, जबकि फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में एमी का किरदार काफी अहम माना जा रहा है। इस फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।                वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.