फिल्म इंडस्ट्री की 'सावित्री' थी ये अभिनेत्री, अमिताभ बच्चन भी थे दीवाने

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 10:31:56 AM
Amitabh Bachchan was also crazy Actress Soundarya Radha

मुम्बई। कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिनको फिल्म इंडस्ट्री में 'सावित्री' महिला के रूप में जाना जाता है। उनमे से एक थी अभिनेत्री सौंदर्या। सौंदर्या साउथ की फेमस हीरोइन में से एक थीं। सौंदर्या की खूबसूरती और सादगी का आलम ये था फिल्म में उनकी झलक देखते ही लोग पागल हो जाते थे।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तक सौंदर्या और उनकी एक्टिंग के कायल थे। अमिताभ बच्चन ने सौंदर्या के साथ फिल्म सूर्यवंशम में काम किया। ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

करियर की शुरुआती दौर में ही उन्हें साउथ के कई सुपरस्टार्स का साथ मिला और उनकी फिल्में एक के बाद एक हिट होने लगीं। चंद सालों में ही सफलता उनके कदम चूमने लगी थी। उनके स्टारडम की वजह से लोग उन्हें 'मॉडर्न तेलुगू सिनेमा की सावित्री' तक कहते थे।

सौंदर्या की 2004 में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। उस समय वो प्रैग्नेंट थीं। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि साउथ सिनेमा को नए आयाम देने वाली हीरोइन अब इस दुनिया में नहीं है। सौंदर्या को नेशनल अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड जीते। आज भी लोग के दिलो में सौंदर्या की अलग पहचान है। लोग आजतक उनकी मिसाल देते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.