जयललिता की मृत्यु पर बॉलीवुड में भी शोक की लहर, Big B और शाहरुख ने ट्वीट कर जताया दुःख 

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 12:44:38 PM
amitabh-bachchan-shahrukh-khan-and-several-other-stars-showed-grievance-on-the-death-of-tamil-nadu-cm-jayalalithaa

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे.जयललिता का सोमवार (05 दिसंबर 2016) देर रात निधन हो गया। उन्होंने रात को 11.30 बजे अंतिम सांस ली। जयलिलता (अम्मा) के निधन की खबर के बाद से ही जहां प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। बॉलीवुड  में भी शोक के लहर है।

बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अदाकारा से राजनीति की ‘अम्मा’ बन गयी जयललिता, जानिए कैसे !

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई स्टार्स ने जयललिता की मृत्यु पर शोक जताया। अमिताभ ने अम्मा की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा किया जाने के बाद रात 12.20 बजे सबसे पहले ट्वीट किया जिसे तकरीबन 1800 लोगो ने रीट्वीट किया।

बता दें पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। उनका का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे होगा।

OMG : कपिल ने सोनी के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने के वसूले 100 करोड़ से भी ज़्यादा 

अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा, “जयललतिता जी के निधन पर बहुत ज्यादा दुखी हूं… वह एक बहुत मजबूत महिला थीं।”  

 शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, “जयललिता की मृत्यु की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ… उनकी आत्मा को शांति मिले।”

एक्ट्रेस श्रुति हसन ले लिखा कि वह अपने दुख को बयान नहीं कर सकती हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “तमिलनाडु ने इसके सबसे महान और और बहादुर नेताओं में से एक को खो दिया है – मैं अपना दुख व्यक्त नहीं कर सकती।”


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.