बिग बी ने किया अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा! जाने किस-किस को क्या मिला...

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 11:51:12 AM
amitabh-bachchan-reveals-he-will-divide-assets-equally-between-daughter-and-son

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने जब भी मौका मिला आम लोगों को संदेश देने का काम किया है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में की हैं जो लोगों को संदेश देती है। 

अमिताभ जो हमेशा ही नारी सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की बात करते हैं, उन्होंने अपनी वसीयत को लेकर बड़ा खुलासा कर सबको चौंका दिया है। बिग बी ने कहा है कि उनके मरने के बाद उनकी सारी संपत्ति उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन में समान रूप से बांट दी जाए।

74 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने एक मिसाल कायम की है। अमिताभ बच्चन अपने एक ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें में एक संदेश दे रहे हैं। इस संदेश में वह कह रहे हैं कि वह जो कुछ भी छोड़ कर जाएंगे, यानि अपनी संपत्ति से संबंधित वह उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन में बराबर बराबर बांट दिया जाएगा।
 
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा की है कि जेंडल इ्क्वालिटी (लिंग समानता) के वह पक्षधर रहे हैं। इसलिए वह बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं करते हैं।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.