अमिताभ बच्चन ने युवराज को ‘चैम्पियन’ कहा 

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 06:39:55 PM
amitabh bachchan lauds champion to yuvraj over hundered in match

मुंबई। महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 150 रन बनाने वाले चैम्पियन क्रिकेटर युवराज सिंह को बधाई दी है।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत ने इंग्लैंड को हराया। युवराज, आप असाधारण चैम्पियन की तरह खेले।’’

 

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में दूसरा वनडे। भारतीय टीम के शानदार आक्रमण ने इंग्लैंड को हराया। शानदार खेल।’’

इससे पहले सुपरस्टार शाहरूख खान ने शतकवीर युवराज और महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए लिखा था, ‘‘युवराज और धोनी को ऐसी बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा लगा। सच में शेरों का जमाना होता है।’’
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.