माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं अमित साध

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 02:41:33 PM
Amit Sadh are preparing to climb Mount Everest

मुंबई। अभिनेता अमित साध को पर्वतारोहण करना पसंद है और वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

छह वर्ष की उम्र से अमित पहाड़ों पर चढ़ाई कर रहे हैं और बचपन के दिनों में अधिकांश समय वह पहाड़ों पर चढ़ाई करते रहे हैं।

पहाड़ों पर चढ़ार्ई के अगले चरण में ‘काई पो छे’ के अभिनेता ने अब विश्व की सबसे उंची चोटी पर चढ़ाई करने का लक्ष्य रखा है और इस काम के लिए उन्होंने शुरूआती प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।

अमित ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘मैंने माउंट ऐवरेस्ट पर चढ़ाई की तैयारी के लिए 2019 में छह महीने का समय रखा है। अभियान शुरू करने से पहले मैंने लेह, जम्मू कश्मीर में एक महीना रूकने की योजना बनायी है।’’

2019 में अभियान शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध अमित एक अनुशासित जीवन शैली का पालन करते हैं। अमित, अक्षय कुमार के अभिनय वाली ‘गोल्ड’ फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें वह हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में होंगे। वह अमिताभ बच्चन के अभिनय वाली ‘सरकार 3’ तीन फिल्म में भी नजर आएंगे।                भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.