स्पोर्ट फिल्म 'गोल्ड' के हीरो होंगे खिलाडी अक्षय कुमार 

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 01:30:14 PM
Akshay Kumar will be the hero Sport movie Gold

मुंबई।  बॉलीवुड निर्देशक रीमा कागती खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर खेल पर आधारित फिल्म बनाने जा रही है। अक्षय फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेन्मेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'गोल्ड' में काम करने जा रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन रीमा कागती करेंगी। बताया जाता है कि यह फिल्म वर्ष 1948 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। आजादी के बाद भारत ने ओलंपिक में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देश को ये स्वर्णिम उपलब्धि हासिल कराई थी। 'गोल्ड' को 15 अगस्त 2018 को रिलीज किए जाने की योजना है।

फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में दिखेंगे, जो हॉकी स्टार बलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। रीमा कागती ने कहा यह फिल्म सिर्फ हॉकी की कहानी नहीं है और ये सिर्फ गोल्ड जीतने तक सीमित नहीं होगी। यह एक दमदार स्टोरी है।

उस दिन के खेल का कोई दस्तावेज नहीं है, इसलिए इसमें काल्पनिकता का इस्तेमाल किया जाएगा। रीमा ने कहा कि उन्हें यह विचार गीतकार अंकुर तिवारी ने दिया था, जिसकी पटकथा राजेश देवराज ने तैयार की है।

 

 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.